उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में तापमान 45 डिग्री पार कई राज्यों में अलर्ट जारी

दिल्ली में गर्मी का कहर है 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है दिन भर की तेज धूप ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल बना दिया है आज और कल बारिश नहीं होगी IMMD ने कहा कि अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के लिए हिटवेव अलर्ट जारी किया गया है। इस समय अधिकतम तापमान 2 से 3 सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं और गर्मी भी हो सकती है

दिल्ली में आज अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस का तापमान होगा। आज उत्तराखंड में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 20 से 24 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा 20 से 23 अप्रैल तक राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड और छत्तीसगढ़ में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है

यूपी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। बांदा और प्रयागराज सबसे गर्म हैं। इन दोनों जिलों में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने हिटवेव अलर्ट भेजा है। IMD ने बताया कि 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन गर्मी बढ़ेगी

बिहार में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। आज कई जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। कुछ जिलों में मौसम विभाग ने आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है

राजस्थान में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे लोग बेहाल हैं। आज कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की उम्मीद है जो लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है

एमपी में भी भारी गर्मी है 44 डिग्री का पारा पहुंच गया है। आज मौसम परिवर्तित हो सकता है। IMBD ने आज हल्की बारिश की अनुमान लगाया है। फिर गर्मी और तामपान बढ़ेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button