पंजाब नेशनल बैंक की FD योजना से निवेशकों को मिल रहा बंपर फिक्स रिटर्न

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में हुई MPC बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने के बाद एफडी की ब्याज दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले साल की तुलना में दरें थोड़ी कम हैं, लेकिन अभी भी निवेशकों के लिए आकर्षक बनी हुई हैं।
PNB दे रहा 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज
पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। खास तौर पर 444 दिनों की एफडी स्कीम में सबसे अधिक रिटर्न मिलता है, जिससे निवेशकों को बेहतर कमाई का मौका मिल रहा है।
लंबी अवधि की FD पर भी अच्छा रिटर्न
PNB 5 साल से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 6.00 प्रतिशत से 6.80 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं।
2 लाख निवेश पर करीब 99,732 रुपये का ब्याज
अगर कोई निवेशक 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करता है तो सामान्य नागरिक को लगभग 85,901 रुपये का ब्याज और कुल 2,85,901 रुपये मिलते हैं। वहीं वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को 99,732 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिलता है, जिससे कुल रिटर्न करीब 2,99,732 रुपये तक पहुंच जाता है।





